पहली बार जब
उसने मुझे माँ कहा
मै वारी गई ,
उसकी तोतली जबान पर ..
वो बड़ा हो गया है ,
मम्मा से माँ कहना
माँ का सम्मान करना
सीख गया है वो ,
पर सहम जाती हूँ मैं
जब माँ शब्द उसकी
जुबान पर आता है ..
अब माँ शब्द के
विविध प्रयोग भी
सीख चुका है वो.....
कुछ भाव जो व्यक्त नहीं कर पाई, कुछ दर्द जो बाँट नहीं पाई,अब लेखनी से वो सारे पल जीना चाहती हूँ,जो इस जीवन की भागदौड में कहीं बहुत पीछे रह गए किन्तु टीसते रहे.......
सम्मान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सम्मान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, 1 दिसंबर 2014
माँ
सदस्यता लें
संदेश (Atom)